Google लाने वाला है Chatbot Meena, आपसे करेगा बात, सुनाएगा मजेदार जोक्स

नई दिल्ली। अमेज़न और ऐपल अपने आर्टीफीशिल इंटेलीजेंस प्लेटफॉर्म्स को लगातार अपडेट करते जा रहे हैं और इसे ज्यादा से ज्यादा ह्यूमन फ्रेंडली बनाने की दिशा में बढ़ रहे हैं. हाल ही में हमने देखा कि सैमसंग ने नियॉन लॉन्च किया और अब गूगल भी ऐसा ही करने की कोशिश कर रहा है. गूगल अपना नया ओपन-डोमेन चैटबॉट मीना लॉन्च करने का विचार बना रहा है. अमेजन एलेक्सा, गूगल असिस्टेंट या ऐपल सीरी का खास तौर पर यूज़ कोई इन्फॉर्मेशन लेने के लिए होता है लेकिन मीना से आप बातचीत कर सकते हैं और यह चैटबॉट आपको इंसानों की तरह जवाब देगा.

गूगल का दावा, किसी भी चैटबॉट से बेहतर-
गूगल का कहना है कि यह किसी भी चैटबॉट से बेहतर है. उनका कहना है कि यह किसी भी बारे में बात कर सकता है. इसे 41 गीगाबाइट्स पब्लिक सोशल-मीडिया चैटर पर ट्रेन्ड किया गया है. गूगल के रिसर्चर्स का कहना है कि Meena में सिंगल इवॉल्वड ट्रांसफॉर्मर इनकोडर और 13 इवॉल्वड ट्रांसफॉर्मर डीकोडर ब्लॉक्स दिए गए हैं. इसका मतलब है कि सिंगल इनकोडर Meena को बातचीत समझने में मदद करता है, जबकि 13 डीकोडर जवाब तैयार करने में इसकी मदद करते हैं.

जोक भी सुनाएगा चैटबॉट-
गूगल के मुताबिक इसे ढेर सारे सोशल मीडिया चैट के आधार पर तैयार किया गया है, जिससे इससे लगभग किसी भी बारे में बात की जा सकती है. यह इतना ज्यादा एफिशिंएंट है कि आपको जोक सुनाकर आपका मनोरंजन भी करेगा. टेक्नॉलजी वेबसाइट Venture Beat की रिपोर्ट के मुताबिक, मीना एक नेटवर्क का जाल है जिसमें लगभग 2.6 बिलियन पैरामीटर हैं. पोर्ट में कहा गया है कि मीना को 40 अरब शब्द सिखाए गए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *