आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का पांचवां व अंतिम मुकाबला

नई दिल्लीः आज टीम इंडिया और मेजबान न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का पांचवां व अंतिम मैच खेला जाएगा। इस मैच में भारतीय टीम शेर की दहाड़ते हुए उतरेगी क्योंकि वे पांच मैचों की इस सीरीज में 4-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुके हैं। अब उनका इरादा क्लीन स्वीप पर होगा, जबकि मेजबान टीम दबाव में होगी और वे सम्मान बचाने के लिए मैदान पर उतरेंगे। आइए इस मैच से जुड़ी जरूरी बातें जान लेते हैं।
कब और कहां होगा भारत-न्यूजीलैंड पांचवां टी20 मैच?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां व आखिरी टी20 मैच रविवार (2 फरवरी 2020) को टॉरांगा के माउंट मोंगानुई में खेला जाएगा।
कितने बजे शुरू होगा पांचवां टी20 मैच?
भारत-न्यूजीलैंड पांचवां टी20 मैच भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 12.30 बजे खेला जाएगा।
कहां देखें पांचवां टी20 मैच?
टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज की इस पांचवीं भिड़ंत को आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर अंग्रेजी व हिंदी कमेंट्री के साथ देख सकते हैं। जबकि ऑनलाइन अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ हिंदी के साथ जुड़े रहिए।
कैसी है पांचवें टी20 की पिच?
आज का मुकाबला कीवी कप्तान केन विलियमस्न के घरेलू मैदान टॉरांगा (माउंट मोंगानुई) में खेला जाना है। विलियमस्न तो चोटिल हैं लेकिन उनकी टीम यहां पहाड़ों के बीच बने खूबसूरत स्टेडियम में मौजूद होगी। यहां हवा का दबदबा रहता है ऐसे में कुछ गेंदबाजों को तो फायदा होगा जबकि ज्यादातर गेंदबाजों को अपने रन अप में हवा से जूझना भी होगा। पिच की बात करें तो काफी रन बनने की उम्मीद जताई गई है।
कैसा होगा मौसम?
अगर मौसम की बात करें तो दिन में 28 डिग्री सेंटीग्रेड और शाम व रात को 18 डिग्री सेंटीग्रेड तक तापमान रहने की उम्मीद है। इसके अलावा आसमान पर बादल भी छाए रहेंगे लेकिन बारिश से जुड़ी कोई भविष्यवाणी नहीं हुई है।
बड़ी बात
इस मैदान में पहली पारी का नतीजे वाला औसत टी20 स्कोर 199 रन रहा है। यहां हुए पांच टी20 मुकाबलों में हर बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम विजयी रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *