रुड़की I साइबर ठगों ने ओएलएक्स पर ऑनलाइन आईफोन बेचने के नाम पर एक कंपनी कर्मचारी से हजारों रुपये की ठगी कर ली। कंपनी कर्मचारी को ठगी का अहसास हुआ तो उसके होश उड़ गए। उसने ओएलएक्स पर डाले गए मोबाइल नंबरों पर कॉल की तो अब वह बंद आ रहे हैं। कर्मचारी की तहरीर पर कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित साउथ सिविल लाइंस निवासी दीपक कुमार भगवानपुर क्षेेत्र स्थित एक कंपनी में काम करते हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने आईफोन लेने के लिए ओएलएक्स पर रेट चेक किए और ऑनलाइन बुकिंग कर दी। उन्होंने 40 हजार रुपये एडवांस में जमा कर दिए।
दोनों नंबर पर कॉल की तो वे बंद थे
इस बीच एक नंबर से उनके मोबाइल पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने बताया कि उन्हें 40 हजार रुपये और कंपनी के खाते में डालने होंगे। इस पर उन्होंने कंपनी के खाते में यह रकम भी डाल दी। इसके बाद दूसरे नंबर से कॉल कर और रकम डालने की बात कही गई।
शक होने पर दीपक ने छानबीन की तो पता चला कि उनके साथ ठगी की गई है। दीपक ने दोनों नंबर पर कॉल की तो वे बंद थे। इसके बाद उन्होंने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। एसआई नरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों नंबरों को जांच के लिए साइबर सेल हरिद्वार भेजा जाएगा।