चुनावी घोषणा पत्र के बहाने केजरीवाल ने ठोकी चुनावी दंगल में ताल, भाजपा को दी बड़ी चुनौती

नई दिल्ली: दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को अपना चुनावी घोषणा जारी किया। इस मौके का फायदा उठाते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी को एक बड़ी चुनौती दे दी। अरविंद केजरीवाल ने अपनी पार्टी का घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा, ‘हमारे पास घोषणा पत्र भी है और मुख्यमंत्री का चेहरा भी। हम दिल्ली को दुनिया का सबसे बेहतरीन शहर बनाएंगे। भाजपा बताए कि दिल्ली के लोग उनको क्यों वोट दें और उनका मुख्यमंत्री चेहरा कौन है?

भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के मुद्दे पर दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा, ‘मैं बीजेपी को चैलेंज करता हूं कि वो कल एक बजे तक अपने मुख्यमंत्री कैंडिडेट का नाम बताएं। मैं उससे बहस करने के लिए तैयार हूं। अरविंद केजरीवाल बोले कि आज अमित शाह चाहते हैं कि दिल्ली वाले उनको ब्लैंक चेक दे दें और वो सीएम का नाम लिख देंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *