राशिफल 05 फरवरी 2020: जानिए अपना आज का राशिफल

1 मेष- इस राशि के जातक धन का निवेश रियल स्टेट या पावर सेक्टर में करें। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे और परिवर्तन की भी संभावना है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। पीला रंग शुभ है और बहते जल में नारियल प्रवाहित करें।

2 वृष- आज का दिन व्यवसाय में सफलता का है। धन का आगमन हो सकता है। आध्यात्म की तरफ अग्रसर होंगे। मिथुन व मकर मित्र राशियां हैं जो आज लाभ प्रदान करेंगी। हरा रंग शुभ है।

3 मिथुन- बुध प्रबंधकीय स्किल देता है। राजनैतिक प्रभाव में वृद्धि होगी। जॉब में परिवर्तन संबंधी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं। पीला रंग शुभ है।

4 कर्क- धन के निवेश होने के संयोग बन रहे हैं। गृह निर्माण पर कार्य प्रारम्भ करेंगे। सफेद व पीला रंग शुभ है और धन का व्यय  होगा। सिंह व धनु राशि का सहयोग ले सकते हैं।

5 सिंह- आज ग्रहों का गोचर आपको आर्थिक लाभ दे रहा है। स्वास्थ्य सुख में वृद्धि होगी। व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। नारंगी रंग शुभ है। कर्क व मीन आपकी सहायक राशि है।

6 कन्या- व्यवसाय में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य  में सुधार होगा। हनुमान जी की पूजा करते रहें। नीला रंग शुभ है। तुला व मकर राशि से लाभ संभव है। छात्रों को संघर्ष करना होगा।

7 तुला-  धन का व्यय स्वास्थ्य कारणों से संभव है। धार्मिक यात्रा हो सकती है। हनुमान चालीसा का पाठ करें। कोई रुका कार्य बनेगा। सफेद रंग शुभ है। मिथुन व कन्या राशि का सहयोग लें।

8 वृश्चिक- व्यवसाय में संघर्ष है। आज मेष व सिंह राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। लाल रंग शुभ है गाय को केला खिलाएं। यात्रा से लाभ होगा।

9 धनु- जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। धन के आगमन के संकेत हैं। सफेद रंग शुभ है कर्क व सिंह राशि आपकी मित्र राशियां हैं जो आज आपको लाभ प्रदान कर सकती हैं।

10 मकर- कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। तुला एवं कुम्भ राशि के जातक से लाभ मिलेगा। हरा रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं। स्वास्थ्य सुख बेहतर है। राजनीति में लाभ होगा।

11 कुंभ- आज थोड़ी मानसिक चिंता में रहेंगे। व्यवसाय में संघर्ष रहेगा। कोई नया कार्य प्रारंभ करेंगे। पिता का आशीर्वाद लें। आसमानी रंग शुभ है। तुला व मकर राशि का सहयोग लें। गाय को भोजन दें।

12 मीन- जाॉब में सफलता मिलेगी। आज किसी से विवाद मत करें। सफेद रंग शुभ है। कर्क व मीन राशि के लोगों से लाभ मिलेगा। तिल का दान करें। व्यवसाय में कोई बड़ा निर्णय आज सोच समझकर ही लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *