भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा ODI आज

ऑक्लैंड: आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। दोनों टीमें ऑक्लैंड के ईडन पार्क स्टेडियम में आमने-सामने हैं। भारत की अगुवाई विराट कोहली कर रहे हैं जबकि कीवी टीम की कमान टॉम लाथों के हाथों में है। भारत के लिए यह करो या मरो का मुकाबला है। वहीं, मेजबान टीम दूसरे वनडे जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त बनाना चाहेगी। भारत ने पहले वनडे में 347 रनों का स्कोर खड़ा करने के बाद मैच गंवा दिया था। इसी के साथ न्यूजीलैंड ने 1-0 की बढ़त ले ली। भारत ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया है। खबर लिखे जाने तक भारत ने 12 ओवर में बिना विकेट गंवाए 64 रन बना लिए हैं। मार्टिन गुप्टिल (31 गेंद पर 32* रन) और हेनरी निकोलस (42 गेंद पर 30* रन) खेल रहे हैं। टीम को 2 रन अतिरिक्त मिले।

भारत ने अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं। मेहमान टीम ने मोहम्मद शमी और कुलदीप यादव की जगह नवदीप सैनी और युजवेंद्र चहल को मौका दिया है। वहीं, न्यूजीलैंड ने भी दो बदलाव किए हैं। मेजबान टीम मिशेल सैंटनर और  ईश सोढ़ी के स्थान पर मार्क कामपन और काइल जेमिसन को अंतिम एकादश में शामिल किया है। तेज गेंदबाज जेमिसन का यह डेब्यू मैच है। छह फुट आठ इंच लंबे देश के सबसे लंबे क्रिकेटर जेमिसन से मेजबान को काफी उम्मीदें होंगी। उन्होंने हाल में अपनी गेंदबाजी से काफी प्रभावित किया है। 

पहले वनडे में भारत की गेंदबाजी कमजोर रही थी जो विशाल स्कोर का बचाव नहीं कर पाई थी। कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा ने जमकर रन लुटाए थे तो वहीं अनुभवी रॉस टेलर के सामने मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह भी कुछ नहीं कर पाए थे। वहीं भारतीय बल्लेबाजी की बात की जाए तो श्रेयस अय्यर, कोहली और केएल राहुल फॉर्म में हैं। अय्यर ने जहां अपने करियर का पहला शतक लगा बताया था कि नंबर-4 बल्लेबाजी करने की काबिलियत उनमें हैं। वहीं राहुल ने नंबर-5 पर अपनी उपयोगिता सिद्ध की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *