पिथौरागढ़ I पिथौरागढ़-धारचूला एनएच में सतगढ़ के समीप खाई में दो लोगों के शव मिले हैं। कार से अपने दोस्तों को डीडीहाट छोड़ने के बाद पांच फरवरी से दोनों लापता थे।
पुलिस ने उसी रात कार के खाई में गिरने की आशंका जताई है। गहरी खाई होने से किसी को दुर्घटना की भनक नहीं लगी। पुलिस ने भारी मशक्कत के बाद आज खाई से शव निकाले।
बताया गया कि छह फरवरी को बलुवाकोट थाने में परिजनों ने गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी।

