मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज का दिन धर्मिक कार्यों में व्यस्तता का है। छात्रों को सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य से प्रसन्न रहेंगे। वाद विवाद की स्थिति आ सकती है। लाल रंग शुभ है। अन्न का दान करें।
वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: व्यवसाय में संघर्ष है लेकिन अपनी कार्य योजना को विस्तार देंगे। वाहन खरीदने का मन बनेगा। नीला रंग शुभ है। किसी गरीब व्यक्ति को सफेद वस्त्र दान करें। तुला व वृष राशि का सहयोग लें।
मिथुन राशिफल / Gemini Horoscope Today: आज व्यवसाय को नई दिशा देंगे छात्र विदेश जाने की योजना बनाएंगे। आपका मन धार्मिक रहेगा। माता दुर्गा जी का दर्शन करें व उनकी एक परिक्रमा करें। हरा रंग शुभ है।
कर्क राशिफल / Cancer Horoscope Today: व्यवसाय में संघर्ष है। नए बिजनेस के नए कॉन्ट्रैक्ट से सफलता की प्राप्ति होगी। लंबी दूरी की सुखद यात्रा आरंभ कर सकते हैं। सफेद रंग शुभ है। स्वास्थ्य सुख से प्रसन्न रहेंगे। संतान को सफलता मिलेगी।
सिंह राशिफल / Leo Horoscope Today: सूर्य का मकर में गोचर व आज के चंद्र गोचर के कारण व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। राजनीति से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज का दिन धार्मिक कार्यों में संलग्नता का है। पिता का आशीर्वाद लें। पीला रंग शुभ है।
कन्या राशिफल / Virgo Horoscope Today: बुध के गोचर के कारण वाणी के प्रति सचेत रहें। जॉब में संघर्ष है। व्यवसाय में सफलता से खुश रहेंगे। कुम्भ व मकर राशि के जातक से लाभ प्राप्त होगा। गणेश जी के मंदिर जाकर उनका दर्शन करें। नीला रंग शुभ है।
तुला राशिफल / Libra Horoscope Today: छात्रों को नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। परिवार में विवाद की स्थिति आ सकती है। हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी तीन परिक्रमा करें। नीला रंग शुभ है। मित्रों का सहयोग लें।
वृश्चिक राशिफल / Scorpio Horoscope Today: मंगल व चंद्र गोचर के कारण अपने कार्य को विस्तार देंगे। पॉलिटिक्स में सफलता की प्राप्ति होगी। नारंगी रंग शुभ है। चने की दाल का दान करें। वाहन खरीदने का सन्योग बन सकता है।
धनु राशिफल / Sagittarius Horoscope Today: गुरु व चंद्र गोचर सफलता देगा। छात्रों को थोड़ा संघर्ष करना होगा। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। धन का निवेश होगा। व्यवसाय में परिवर्तन की दिशा में सफलता मिलेगी। पीला रंग शुभ है। सिंह व मीन राशि के जातक सहयोग करेंगे।
मकर राशिफल / Capricorn Horoscope Today: शनि व चंद्र गोचर के प्रभाव के कारण टेक्निकल फील्ड के छात्र सफल रहेंगे। व्यवसाय से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। छात्र अध्ययन को नई दिशा देंगे। हनुमान जी के मंदिर जाएं। हरा रंग शुभ है। बहते जल में नारियल प्रवाहित करें।
कुंभ राशिफल / Aquarius Horoscope Today: आज शनि व चंद्र गोचर के कारण स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कन्या व कुम्भ राशि के जातक लाभ प्रदान कर सकते हैं। किसी नए जॉब की प्लानिंग सफल रहेगी। सफेद रंग शुभ है। तिल का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें।
मीन राशिफल / Pisces Horoscope Today: व्यवसाय में उन्नति है। जॉब में संघर्ष रहेगा। धन का आगमन होगा। छात्र सफल रहेंगे। कर्क व सिंह राशि के जातक आपका साथ देंगे। नारंगी रंग शुभ है। गुरु के द्रव्य चने की दाल का दान करें।

