पेपर के दौरान पार्क किए गए नौ वाहनों की डिक्कियां खोल उड़ाया सामान

देहरादून। डीएवी कॉलेज में पेपर के दौरान पार्किंग में खड़े नौ दोपहिया वाहनों से अज्ञात ने पर्स, मोबाइल आदि सामान चोरी कर लिया है। छात्र-छात्राओं ने इसकी शिकायत डालनवाला थाने में की है। 

जानकारी के अनुसार, सोमवार को डीएवी में बीएड की प्रवेश परीक्षा थी। परीक्षा में मोबाइल और पर्स ले जाना मना है, इसलिए परीक्षार्थी बाहर ही अपने वाहनों में मोबाइल, पर्स आदि रखकर पेपर देने के लिए चले गए। छात्रों का आरोप है इसी बीच अज्ञात ने नौ वाहनों की डिक्कियों के ताले तोड़ दिए और सामान चोरी कर लिया है। एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई है कि पर्स चोरी के बाद उसके एटीएम से 25000 रुपये निकाल लिए गए हैं। डालनवाला थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसओ मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि एक युवती का आरोप है कि उसके पर्स में एटीएम कार्ड भी रखा हुआ था, जिसमें से अज्ञात ने 25 हजार रुपये निकाल लिए हैं। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 

नाबालिग के अपहरण में सहयोग करने वाला गिरफ्तार 

गांधीग्राम से नाबालिग के अपहरण में सहयोग करने वाले आरोपित को वसंत विहार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बीती 11 जनवरी को 13 वर्षीय नाबालिग को आरोपित पवन निवासी ग्राम बरवन थाना लूनार, हरदोई बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। पुलिस ने अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज दर्ज किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वसंत विहार थाना पुलिस आरोपित पवन की गिरफ्तारी के लिए हरदोई पहुंची। वहां पता चला कि वह शहीदनगर, दिल्ली में फैक्ट्री में काम करता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *