टिहरी 13,फरवरी, टिहरी जिले के घनसाली में विनय खाल खावड़ा में ।क्रिकेट खेल रहे बच्चे के शराबी ने गोली मारी।
मिली जानकारी के अनुसार 11 वर्षीय महेश अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। गेंद शराब के नशे में वहाँ बैठे रामलाल को लग गई।जिससे गुस्साए रामलाल ने 11 वर्षीय महेश को गोली मार दी।जिससे महेश गम्भीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुँचे ग्रामीणों ने महेश को गंभीर हालत में
बेलेश्वर अस्पताल पहुचाया।अस्पताल के डॉक्टरों ने महेश की गंभीर हालत को देखते हुए महेश को ऋषिकेश एम्स के लिए रेफर कर दिया।जहाँ महेश की हालत स्थिर बनी हुई है।
राजस्व पुलिस ने रामलाल को गिरफ्तार कर लिया है

