राशिफल 15 फरवरी: जाने अपना आज का राशिफल

1. मेष राशिफल- आज मंगल व चंद्र गोचर राजनीतिक प्रगति देंगे। चंद्रमा व गुरु का गोचर आध्यात्मिक सफलता दिलवाएगा। धार्मिक यात्रा करेंगे। किसी नए बिजनेस निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति रहेगी। छात्र सफल रहेंगे। व्यवसाय में उन्नति रहेगा। पीला रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल- आपको कन्या व तुला राशि का सहयोग मिलेगा। बेवजह के धन के व्यय से बचना होगा। हरा रंग शुभ है। वाणी से लाभ मिलेगा। आज धार्मिक यात्रा हो सकती है।

3. मिथुन राशिफल- आज जॉब में संघर्ष रहेगा। कन्या व मकर राशि का सहयोग लें। हरा व सफेद रंग शुभ है। आज विवादों से बचें। गणेश जी का दर्शन करें। हरे वस्त्रों का दान करें।
4. कर्क राशिफल-  व्यवसाय में किसी डील को लेकर तनाव हो सकता है। जॉब में सफलता प्राप्त होगी। आज धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। सरकारी कार्य पूर्ण होगा। पीला रंग शुभ है। स्वास्थ्य बहुत अच्छा नहीं रहेगा।
5. सिंह राशिफल- छात्र अपनी उन्नति से खुश रहेंगे। कर्क व धनु राशि की सहायता से कार्य बनेंगे। भगवान सूर्य व पिता का आशीर्वाद लें। नारंगी रंग शुभ है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। गाय को केला खिलाएं।
6. कन्या राशिफल- छात्र सफल रहेंगे व अपनी प्रगति से खुश रहेंगे। मेष व वृष राशि के जातक से लाभ प्राप्त होगा। सफेद रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं। व्यवसाय में संघर्ष रहेगा।
7. तुला राशिफल- जॉब परिवर्तन में सफलता की प्राप्ति होगी। सफेद व नीला रंग शुभ है। मेष व वृश्चिक राशि आज के लिए लाभप्रद है। व्यवसाय में संघर्ष रहेगा। उड़द दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें।
8. वृश्चिक राशिफल- आज धन का बेवजह व्यय होगा। भावुकता में कोई निर्णय ना करें। अपने व्यवसाय को नया आयाम देंगे। पीला रंग शुभ है। अन्न का दान करें। जाँब में तनाव सम्भव है। गुड़ का दान करें।
9. धनु राशिफल- आज गुरू व चन्द्रमा का गोचर व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करवाएगा। धन का निवेश रियल स्टेट में होगा। आज वाद विवाद से बचें। लाल रंग शुभ है। निर्धनों को भोजन कराएं। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।
10. मकर राशिफल- शनि की मकर में स्थिति न्यायिक कार्यों में सफलता दिलवाएगी। आर्थिक सुख में प्रगति हो सकती है। जॉब में सफल रहेंगे। अपने व्यावसायिक सोच को नई सकारात्मक दिशा देंगे। नीला रंग शुभ है।
11. कुम्भ राशिफल- आज व्यवसाय में संघर्ष है। आर्थिक सुख मिलेगा। नीला रंग शुभ है। हनुमान चालीसा का पाठ करें। तुला व मकर राशि से लाभ मिल सकता है। उड़द का दान करें।
12. मीन राशिफल- आज का दिवस संघर्ष का है। व्यवसाय में किसी रुके कार्य को पूर्ण करेंगे। अपने करियर को नई दिशा देंगे। पीला रंग शुभ है। जॉब परिवर्तन की दिशा में सफल रहेंगे। अन्न का दान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *