(देखिए, विडियो,,) मसूरी माल रोड रियालटो के निकट होटल में एक व्यक्ति की संग्धित परिस्थितियों में मौत,,,,,,,

मसूरी,21,फरवरी,मसूरी माल रोड पर रियालटो स्थित एक होटल में एक व्यक्ति की संग्धित परिस्थितियों में मौत हो गई।
मसूरी माल रोड पर रियालटो के निकट एक होटल में एक व्यक्ति की संग्धित परिस्तिथियों में मौत हो गई।
  बतौर होटल मालिक उक्त व्यक्ति दो दिन पूर्व होटल में आया था दोपहर देर तक जब कमरे का दरवाजा नही खुला तो होटल  मालिक ने पुलिस को सूचना दी पुलिस ने मौके पर पहुँच कर दरवाजा खोला तो उक्त व्यक्ति अंदर मृत पाया गया।
पुलिस के अनुसार मृत व्यक्ति की पहचान जसविंदर सिंह पुत्र गुरुदयाल सिंह उम्र 58 वर्ष पश्चिम विहार पंजाबी बाग दिल्ली निवासी के रूप में हुई है।

मौके पर पहुँचे मसूरीकोतवाल विद्या भूषण नेगी ने बताया कि होटल मालिक के अनुसार ये व्यक्ति हर वर्ष होटल में आकर रुकता था। प्रथम दृष्टया मौत स्वभाविक लग रही है।मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मौत के वास्तविक कारणों का पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा। जाँच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *