केजरीवाल बोले- दंगे कराने में AAP का कोई नेता हो तो उसे दोगुनी सजा दो

नई दिल्ली I दिल्ली के कई इलाकों में हिंसा के कारण 35 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. वहीं इस हिंसा के चलते काफी लोग घायल भी हो चुके हैं. इसको लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों के लिए राहत के कई ऐलान किए हैं. साथ ही सीएम केजरीवाल ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही है.

आम आदमी पार्टी के पार्षद ताहिर हुसैन को लेकर जब अरविंद केजरीवाल से सवाल किया गया तो दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाता है उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए. अगर आम आदमी पार्टी का कोई व्यक्ति दोषी पाया जाता है तो उस व्यक्ति को दोगुनी सजा दी जानी चाहिए. राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *