टिहरी के युवक की दिल्ली में हत्या दंगाइयों द्वारा हत्या की आशंका,,,,,,,,,

उत्तराखंड में टिहरी जिले के चंबा क्षेत्र के एक युवक की दिल्ली में चाकू से गोदकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। सोमवार रात को घटना की जानकारी मिलने पर मंगलवार को मृतक के परिजन दिल्ली पहुंचे।

उन्होंने दंगाइयों द्वारा युवक की हत्या की आशंका जताते हुए  पुलिस को तहरीर दी है। यहां मिली जानकारी के मुताबिक चंबा क्षेत्र के जुगड़ गांव का निवासी विनोद प्रसाद ममगाईं (34 वर्ष) दिल्ली में मयूर विहार फेज-तीन में अपने परिवार के साथ रहता था। वह किसी निजी कंपनी में काम करता था। रोज की तरह 29 फरवरी की सुबह वह अपनी ड्यूटी के लिए निकला था, लेकिन शाम को घर नहीं पहुंचा।

रविवार को परिजनों और पुलिस ने उसकी खोज शुरू की तो वेस्ट दिल्ली के मोतीनगर थाना क्षेत्र में उसका क्षत विक्षत शव बरामद किया गया। मृतक के भाई खुशीराम ममगाईं का कहना है कि उसके भाई विनोद की चाकू से गोदकर हत्या की गई है।

उसके शव पर चाकुओं के कई निशान मिले हैं। उसके हाथ भी काटे गए थे। उन्होंने पुलिस को दी गई तहरीर में विनोद की दंगाइयों द्वारा हत्या की आशंका जताते हुए हत्या आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *