17 से 19 मार्च तक होगा टिहरी झील महोत्सव, म्यूजिकल बैंड और लेजर लाइट शो से जमेगा रंग

टिहरी I उत्तराखंड में तीन दिवसीय टिहरी झील महोत्सव को भव्यता देने के लिए जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। इस बार झील महोत्सव में योगा, गंगा आरती, स्थानीय उत्पादों के कुकरी शो, मास्टर शेफ, स्थानीय परिधानों के फैशन शो, म्यूजिकल बैंड और साहसिक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी।

सबसे खास आकर्षण लेजर लाइट शो का होगा। 17 से 19 मार्च तक टिहरी बांध की झील किनारे कोटी कालोनी में टिहरी झील महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव के सफल आयोजन के लिए इन दिनों जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा है।

साहसिक खेल भी होंगे

बृहस्पतिवार को डीएम डा. वी षणमुगम ने कोटी कालोनी पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बताया कि महोत्सव में कनाईंग, क्याकिंग, वाटर रोईंग, स्पीड बोटिंग, बनाना राइडिंग, हॉट एअर बलून, जुमारिंग, पैरा ग्लाइडिंग, स्कूबा डाइविंग जैसे साहसिक खेलों की प्रतियोगिताएं की।

डीएम ने लोनिवि को कोटी कालोनी में मुख्य मैदान का समतलीकरण करने को कहा। इस मौके पर सीडीओ अभिषेक रुहेला, डीएफओ डा. कोको रोसे, एडीएम शिवचरण द्विवेदी, डीडीओ आनंद सिंह भाकुनी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *