टिहरी I उत्तराखंड के टिहरी में होली से दो दिन पहले दर्दनाक हादसा हो गया। थौलधार ब्लाक में ज्वारना-बंगियाल मोटर मार्ग पर देवीधार के पास एक मैक्स वाहन खाई में गिर गया। इस दौरान हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं। वहीं दो पुरुष और दो महिलाएं घायल हुए हैं।
जानकारी के अनुसार, हादसा करीब चार बजे हुआ। सभी लोग मैक्स वाहन संख्या UA 07 2256 से चंबा-टिहरी मार्ग से होते हुए भमोरिखाल में चूड़ाकर्म संस्कार के बाद अपने गांव की तरफ जा रहा थे। इस दौरान अचानक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। वाहन में कुल नौ लोग सवार थे।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है। वहीं पुलिस का कहना है पांच लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि तीन लोग घायल हैं। घायलों और मृतकों के बचाव का काम जारी है।
हवा भरते समय मिस्त्री की मौत
वहीं, बहादराबाद थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव में टायर में हवा भरते हुए एक मिस्त्री की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पंचनामा भरकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्यवाहक थानाध्यक्ष रणजीत सिंह तोमर ने बताया कि अलीपुर निवासी आलोक पुत्र लखनलाल अपनी टायर पंक्चर की दुकान पर एक ट्रैक्टर ट्रॉली के पहिये में हवा भर रहा था।
इस बीच पहिये में हवा अधिक भर जाने से पहिये का रिम जोर से फट गया। इसकी चपेट में आने से उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं। इससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर कानूनी कार्रवाई करनी चाही तो लोगों ने पोस्टमार्टम रोकने की गुहार की।

