नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस से एक और मौत हो गई है। कर्नाटक के बाद अब दूसरी मौत दिल्ली में हुई है। कोरोना वायरस से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में यह पहली मौत है और देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 83 हो गई है। वहीं कोरोना की वजह से अमेरिका में राष्ट्रीय आपातकाल का ऐलान कर दिया गया है। राष्ट्रपति ट्रंप ने इसकी घोषणा की है।
मृतक के परिजनों को चार लाख रुपये का मुआवजा
केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस से मरने वाले लोगों को परिजनों को चार लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है। यह मुआवजा उस व्यक्ति के परिवार को सहायता राशि के रुप में दिया जाएगा गृह मंत्रालय ने कहा है कि सरकार ने राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (एसडीआरएफ) के तहत सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से कोविड 19 को एक अधिसूचित आपदा माना है।

