देहरादून,15,मार्च,उत्तराखंड में कोरोनावायरस के पहले मरीज की पुष्टि हुई है, मरीज कुछ दिनों पहले विदेश यात्रा से आया था, मरीज भारतीय वन सेवा का प्रशिक्षु अधिकारी बताया जा रहा है। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अनुसंधान केंद्र के कुछ प्रशिक्षु आई एफ एस कुछ दिनों पहले ही विदेश दौरे से लौटे हैं, इन अधिकारियों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे, जिनमें से एक अधिकारी का सैंपल कोरोनावायरस पॉजिटिव पाया गया है, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मीनाक्षी जोशी ने इस बात की पुष्टि की है।
अधिकारी के कोरोनावायरस पॉजिटिव पाए जाने के बाद एफ आर आई देहरादून को सील कर दिया गया है, एफ आर आई देहरादून में बाहरी लोगों के आने-जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, ।
दूसरी औऱ जिलाधिकारी देहरादून ने कोरोना के मरीज देहरादून में पुष्टि होने के बाद एतिहातन झंडे के मेले को तत्काल बन्द कर
मेले की अनुमति निरस्त कर एक घण्टे में मेला स्थल खाली करने के आदेश जारी कर दिए हैं

