कोरोना के बढ़ते केस पर बोले केजरीवाल- जरूरत पड़ी तो दिल्ली में करेंगे लॉकडाउन

नई दिल्ली I देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. इसे लेकर केंद्र और राज्य की सरकारें हर संभव कदम भी उठा रही हैं. कोरोना के प्रभाव को देखते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों से अपील की है कुछ समय के लिए सुबह की सैर बंद कर दें और घर पर रहें. सीएम केजरीवाल ने कहा, फिलहाल हम लॉकडाउन नहीं कर रहे हैं, लेकिन आपकी सुरक्षा के लिए जरूरी हो तो हम भविष्य में ऐसा कर सकते हैं.

सीएम केजरीवाल ने कहा, राजधानी में किसी भी जगह पर पांच या इससे ज्यादा लोग इकट्ठा नहीं हो सकते. अगर पांच लोग एक साथ हैं तो उन्हें एक दूसरे से कम से कम एक मीटर की दूरी बनाए रखनी चाहिए. उन्होंने कहा कि पहले दिए आदेश में 20 या इससे ज्यादा लोगों को एक जगह पर इकट्ठा होने से रोका गया था.

उन्होंने कहा, रविवार को जनता कर्फ्यू के कारण दिल्ली में 50 प्रतिशत बसें नहीं चलेंगी. उन्होंने कहा, एमरजेंसी में लोगों को दिक्कत हो सकती है, ये सोचकर फैसला लिया गया है कि 50 फीसदी बसें चलने दी जाएं. वहीं सीएम ने कहा, खुद के कोरंटाइन के लिए होटल में रह रहे लोगों की जीएसटी माफ की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *