महाराष्ट्र में कोरोना से एक और मौत, 56 साल के शख्स ने तोड़ा दम

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह सात बजे से रात के नौ बजे तक ‘जनता कर्फ्यू’ का ऐलान किया है. इतना ही नहीं पीएम मोदी ने शाम पांच बजे सभी लोगों से अपने बालकनी में खड़े होकर ताली और थाली बजाने की अपील की है. ये दरअसल उन लोगों के लिए हौसला अफजाई होगा जो इस संकट की घड़ी में भी आम लोगों को सुरक्षित रखने के लिए घर से बाहर निकलकर काम कर रहे हैं. बता दें देशभर में कोरोना मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है. पिछले 24 घंटे में कोरोना के 80 के करीब नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं. रविवार सुबह तक पूरे देश भर में COVID-19 पॉजिटिव मरीजों की संख्या 334 हो गई है. देश में अब तक 5 लोगों की मौत हुई है. सबसे बुरा हाल महाराष्ट्र का है, जहां अभी तक 63 मामले सामने आए हैं. कोरोना से देश के 22 राज्य प्रभावित हैं.

देश में कोरोना से पांचवीं मौत
महाराष्ट्र में 74 पहुंचा आंकड़ामहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. मरीजों की तादाद अब 74 हो गई है और मरने वालों की तादाद 2. 10 नए मामले पॉजिटिव मिले हैं. इनमें से 6 मुंबई और 4 पुणे के हैं. इनमें से 5 की ट्रैवल हिस्ट्री है और 4 लोग संक्रमितों के संपर्क में आए थे. एक मौत एचएन रिलायंस अस्पताल मुंबई में हुई है, जहां एक 56 साल के शख्स की जान चली गई. यह शख्स 21 मार्च को भर्ती हुआ था. इस तरह देश में अब मरने वालों की तादाद 5 हो गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *